VIDEO: BJP नेता पर लगाई रासुका, राकेश बोले- न्याय नही मिला तो सड़कों पर उतरेंगे

VIDEO: BJP नेता पर लगाई रासुका, राकेश बोले- न्याय नही मिला तो सड़कों पर उतरेंगे

उज्जैन। अर्पण शर्मा
पिछले कुछ दिनों से महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन को लेकर भी राजनीतिक बयान बाजी के प्रकरण सामने आ रहे हैं ।उज्जैन का जिला प्रशासन व पुलिस विभाग धार्मिक स्थलों को किसी भी प्रकार से राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देना चाहता है। यही वजह है कि महाकालेश्वर मंदिर को लेकर दी जाने वाली भ्रामक जानकारियों को लेकर भी मुकदमा कायम हो रहे हैं। उज्जैन के महाकाल थाने में पिछले 2 दिनों में 4 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जिसमें भाजपा नेता अशोक देवड़ा, हिंदूवादी नेता रूपेश ठाकुर व मोबाइल नंबर के आधार पर नीलेश नामक व्यक्ति के व अब भाजपा युवा मोर्चा के योगेश सांगते के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने व भड़काऊ भयान देने पर कड़ी कार्यवाही की गई है । पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

रीवा जेल भेजा
उज्जैन कलेक्टर शशांक मिश्र और पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर के पास भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता योगेश सांगते का एक विवादित वीडियो पहुंचा जिसमे सांगते जिला प्रशासन को चेतावनी देते दिख रहा है जिस पर उन्होंने सांगते के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महाकाल थाने में योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात उज्जैन कलेक्टर ने पुलिस प्रशासन की मांग पर सांगते के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई कर, रीवा जेल भेज दिया गया है l

पुलिस कंट्रोलरूम पर प्रदर्शन करेंगे भाजपाई
सांगते के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के खिलाफ प्रदर्शन हेतु आज गुरूवार को सुबह लगभग 11:30 भाजपाई पुलिस कन्ट्रोल रूम घेराव करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की चेतावनी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सांगते की गिरफ्तारी पर बोला कि अगर महाकाल का रास्ता नहीं खोला जाता और सांगते के साथ न्याय नही किया तो भाजपाई सड़क पर उतरेंगे । सिंह ने आरोप लगाया कि सीएए के विरोध के नाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। कानून की व्यवस्था की आड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं व अनुसूचित जाति के लोगो को निशाना बना रही है।महाकाल मंदिर का रास्ता रोकने का प्रयास हुआ, पुलिस से उसे खुलवाने के कोई प्रयास नही किये। जब इसका शाब्दिक विरोध वाल्मीकि समाज के युवक ने किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews