MP: राहुल गांधी की फोटो एडिट कर FB पर की आपत्तिजनक पोस्ट, FIR दर्ज

case-filed-against-a-coaching-mentor-for-posting-controversial-post-over-rahul-gandhil

उज्जैन।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक कोचिंग संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि चौकीदार मनीष विजयवर्गीय के शख्स की फेसबुक अकाउंट से यह पोस्ट किया गया है। अभी आरोपी संचालक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार,  राहुल गांधी  पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विगत दिनों कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष साहिल देहलवी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। जिसमें  कहा गया था कि चार अप्रैल को गांधी के फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए दाढ़ी और टोपी लगा दी गई और फेसबुक पर भी उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि चौकीदार मनीष विजयवर्गीय नाम से एक फेसबुक अकाउंट है जिसके जरिए लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट आ रही है और राहुल गांधी के फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू की और पाया कि यह फेसबुक अकाउंट इंग्लिश कोचिंग क्लास संचालक मनीष विजयवर्गीय के नाम है। पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ माधवनगर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews