चक्काजाम करने के आरोप में BJP विधायक समेत पूर्व सांसद-मंत्री पर मामला दर्ज

चक्काजाम करने के आरोप में BJP विधायक समेत पूर्व सांसद-मंत्री पर मामला दर्ज

उज्जैन।भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी पर रासुका लागाने का विरोध करना भाजपा विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद और कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। पुलिस ने इन लोगों पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। विगत दिनों भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी योगेश सांगते ने महाकाल मंदिर के मुद्दे पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रासुका लगाकर उसे रीवा जेल भेज दिया था. इस पर जिला भाजपा कार्यकारिणी ने इस कार्रवाई की कडीआलोचना की थी।

इस कार्रवाई पर भाजपा नेताओं ने कमलनाथ सरकार पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप लगाया था और पुलिस को गलत बताते हुए कंट्रोल रूम का घेराव किया था। इसमें भाजपा के पूर्व सांसद सहित पूर्व मंत्री पारस जैन, महापौर मीना जोनवाल सहित नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के साथ-साथ कई कार्यकर्ता शामिल थे। ये सभी प्रदर्शन करके सांगते को छोड़ने की मांग कर रहे थे। मांग नहीं माने जाने के बाद भाजपाइयों ने शहर के कई थाना क्षेत्रों में चक्काजाम किया था और हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने अब जाकर कार्रवाई की है। इन लोगों पर पुलिस ने चक्काजाम करने सहित बलवे की धाराओं में मामला दर्ज किया है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews