उज्जैन में खुलेगा सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा योगा थेरैपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मरीजों को मुफ्त में मिलेगा इलाज

उज्जैन में खुलेगा सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा योगा थेरैपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मरीजों को मुफ्त में मिलेगा इलाज

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) को जल्द ही 8 करोड़ की लागत से बनने वाले 251 बेड के अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। इंदौर रोड पर यह योगा थेरैपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा। खास बात यह है कि यहां आने वाले सभी मरीजों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में योगा थेरेपी के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जाएगा। सेंटर में रिसर्च के जरिए इलाज के नए तरीके भी इजाद किए जाएंगे जिससे मरीजों को लाभ मिले। इस महीने से अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा और यह 2 साल में बनकर तैयार होगा।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में आज डॉलर चना के दाम में तेजी, देखें 5 नवंबर 2022 का मंडी भाव

इंदौर रोड पर परमानंद इंस्टिट्यूट ऑफ योग साइंसेस एंड रिसर्च और आनंद फाउंडेशन की ओर से ये अस्पताल तैयार करवाया जा रहा है। 251 बेड की क्षमता का ये अस्पताल सेंट्रल इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा और पहला योग थैरेपी अस्पताल होगा।

12 नवंबर को इंदौर रोड के निनौरा में इस अस्पताल का भूमिपूजन और शिलान्यास किया जाएगा। मरीजों की सेवा और लोक कल्याण के लिए तैयार किए जा रहे इस अस्पताल में हर किसी को मुफ्त में इलाज दिया जाएगा। इसके अलावा यहां पर परमानंद योग महाविद्यालय, वेदांत इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को मुफ्त शिक्षा भी दी जाएगी। यहां यज्ञ शाला, गुरुकुल स्कूल, ध्यान केंद्र और गोशाला का संचालन भी होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews