उज्जैन में बोले राज बब्बर- चुनाव के समय ‘राम नाम का कटोरा’ लेकर घूमने लगती है BJP

congress-leader-raj-babbar-attack-on-bjp-assembly-election

उज्जैन।

मप्र विधानसभा चुनाव में जनता का समर्थन प्राप्त करने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों द्वारा पूरा जोर लगाया जा रहा है। मप्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए घोटालों की पोल खोलने के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों को इंदाैर भेजना प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी मे आज उज्जैन पहुंचे फिल्म अभिनेता और सांसद राज बब्बर ने शिवराज सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।बब्बर ने कहा कि चुनाव के समय बीजेपी राम नाम का कटोरा लेकर घूमने लगती है ।बीजेपी के मुंह मे राम, बगल में छुरी है। वही उन्होंने दावा किया कि इस बार एमपी में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर आज शाम 7 बजे इंदौर-1 से कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला के समर्थन में जिंसी हाट मैदान पर आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राज बब्बर द्वारा सांवेर, राऊ, इंदौर-5 में भी जनसभा को संबोधित किया जाएगा। गुरुवार सुबह उज्जैन रवाना होने से पहले राज बब्बर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हमने कर्नाटक-पंजाब में किसानों से कर्जमाफी का वादा निभाया है। मध्य प्रदेश में भी किसानों का कर्जा माफ करेंगे। बीजेपी ने राम मंदिर को आस्था नही समझा। कांग्रेस ने कभी राम मंदिर का विरोध ना किया और ना ही आगे करेगी। हम चाहते है मंदिर बने, मुस्लिम भी चाहते है पर मामला कोर्ट में है।

बब्बर ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को जीताने का मन बना लिया है। भाजपा के झूठ को लोगों ने पहचान लिया है।वही बब्बर ने कमलनाथ के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मुस्लिमों के वोट वाले वीडियो पर बयान देते हुए कहा कि ऐसी बहुत सारे लोगों की बहुत सी बातें वायरल हो रही हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews