महाकाल के दरबार में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर Gautam Gambhir, गर्भगृह में किया पूजन-अर्चन

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: इंडियन क्रिकेट टीम के क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) आज बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। वह सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और नंदी हॉल से बाबा को प्रणाम करते दिखाई दिए। गर्भगृह में पहुंचकर उन्होंने पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

महाकाल पहुंचे Gautam Gambhir

महाकालेश्वर मंदिर देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ सेलिब्रिटी जहां पर भगवान के दरबार में मत्था टेकने के लिए पहुंचते हैं। इसी कड़ी में गौतम गंभीर भी यहां पहुंचे और बाबा के चरणों में नतमस्तक होते दिखाई दिए। पहले वह नंदी हॉल से भस्म आरती में सम्मिलित हुए। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में महाकालेश्वर का पूजन अभिषेक किया।

13 से 19 फरवरी तक उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। गंभीर इसी के लिए उज्जैन पहुंचे हैं और उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की है। इस दौरान वह महिला क्रिकेट टीम द्वारा हासिल की गई शानदार सफलता से खुश दिखाई दिए और इस बारे में बात करते हुए कहा कि महिला क्रिकेट टीम को शानदार जीत के लिए बहुत बधाई हो और अब उन्हें वर्ल्ड कप भी अपने नाम करना होगा। क्रिकेटर में कहा कि 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर की टीम भी खेलने के लिए उतरी है ये बहुत अच्छी बात है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews