Crime In Ujjain: लिंक पर क्लिक करते ही हैक हुआ युवक का मोबाइल, अश्लील वीडियो भेज किया ब्लैकमेल, मांगे पैसे

Cyber ​​Crime

Crime In Ujjain Today: मध्यप्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। ठग नए-नए तरीके से लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं। हाल ही में जो मामला उज्जैन से सामने आया है वह बड़ा ही हैरान कर देने वाला है। यहां पर युवक को लोन लौटाने के नाम पर कॉल किया गया और फिर एक लिंक भेज कर उसके पूरे मोबाइल को हैक किया गया। इसके बाद कॉलर उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रहा है।

Ujjain में युवक के साथ ब्लैकमेलिंग

यह पूरी घटना नई सड़क पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित करने वाले एक युवक के साथ हुई है। उसे व्हाट्सएप पर फोन कॉल आया और सामने वाले ने युवक को बताया कि उसने लोन लिया है और उसे लोन अमाउंट चुकाना होगा क्योंकि उसने पैसे अब तक नहीं भरे हैं। युवक ने बात सुनने के बाद कहा कि उसने इस तरह का कोई भी लोन नहीं लिया है, लेकिन आरोपी लगातार उसे कॉल लगाता रहा।

जब युवक अपनी बात पर डटा रहा तो कॉलर ने उसे बातों में उलझाया और लिंक सेंड करते हुए कहा कि इसमें आपका लोन स्टेटमेंट है चेक कर लो और पैसे जमा करा दो। युवक ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया उसका मोबाइल हैक हो गया और अपने आप चलने लगा।

आए धमकी भरे फोन

मामला यहीं पर नहीं रुका युवक का मोबाइल हैक करने के बाद उसे लगातार पैसे देने की धमकी दी जाने लगी। जब उसने मना किया तो कॉलर ने फोटो और वीडियो अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और एक एडिटेड वीडियो बनाकर उसे सेंड भी किया और ये भी कहा कि उसे उठवा लेगा।

अकाउंट से गायब हुए पैसे

सारी घटना से परेशान होकर युवक ने परिवार को यह बात बताई, जिसके बाद सभी काफी डर गए थे। जब पिता ने युवक से अपना बैंक अकाउंट चेक करने को कहा तो पता चला कि उसके खाते से पिछले 15 दिनों में 50 हजार का लेनदेन किया गया है। राशि जमा की गई है और फिर निकाली भी गई है, यह ट्रांजैक्शन किसने किए हैं फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews