Cyber Fraud: उज्जैन में महिला से 4.50 लाख की ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े पैसे

Indore Fraud News

Cyber Fraud In Ujjain: उज्जैन के वसंत विहार में रहने वाली एक महिला के साथ लाखों रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला के मोबाइल पर एक मैसेज आया था और जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया उनके खाते से साढ़े चार लाख रुपए उड़ा लिए गए।

आरबीआई द्वारा लगातार लोगों को साइबर ठगी का शिकार होने से बचने के लिए तरह-तरह के तरीके बताए जाते हैं और समय-समय पर सूचित किया जाता है। लेकिन नई नई तरकीब के जरिए लोगों को चूना लगाने में कामयाब हो ही जाते हैं।

उज्जैन में Cyber Fraud

वसंत विहार में रहने वाली बुजुर्ग महिला के साथ यह घटना हुई है। वह स्वास्थ्य विभाग में काम करती थी और उन्होंने वीआरएस ले लिया था। जीवन भर में जमा की गई अपनी पूंजी में से उन्होंने कुछ हिस्सा एसबीआई बैंक की माधव नगर ब्रांच में जमा करवाया था।

महिला के पास एक कॉल आया और फोन करने वाले ने उन्हें इनाम में 17 लाख रुपए खुलने का झांसा दिया। महिला व्यक्ति की बातों में आ गई और उसके कहे अनुसार मोबाइल पर भेजी गई लिंक पर क्लिक किया। महिला ने जैसे ही लिंक को ओपन किया उसके खाते से 4.50 लाख रुपए कट गए।

नहीं आया बैंक का मैसेज

महिला के मुताबिक मोबाइल पर इनाम खोलने का फोन आने के बाद एक मैसेज आया लेकिन खाते से रुपए कटने का मैसेज मुझे नहीं मिला लेकिन जब मैंने दूसरा पेमेंट करने के लिए फोन पर का उपयोग किया तो वह फेल हो गया और फिर मुझे पता लगा कि मेरे खाते में 24 रुपए ही बचे हैं। यह बात मैंने अपने परिवार को बताई जिसके बाद साइबर थाने में इसकी शिकायत की गई।

बैंक ने खड़े किए हाथ

ठगी की वारदात का पता लगने के बाद बुजुर्ग महिला जब एसबीआई बैंक की माधव नगर शाखा में पहुंची तो बैंक में राशि वापस करवाने की बात से हाथ खड़े कर दिए और कहा कि अगर आप तुरंत ही शिकायत कर देती तो रिकवरी होने की उम्मीद थी लेकिन अब समय हो गया है ऐसा नहीं हो पाएगा

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews