Mahakal Mandir: बाबा की शरण में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश, अभिषेक कर बंधवाया रक्षा सूत्र

Mahakal Mandir

Mahakal Mandir: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों का तांता रोजाना ही लगता हुआ दिखाई देता है। लाखों की संख्या में दर्शनार्थी यहां पर बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। आम आदमी हो टेलीविजन और बॉलीवुड के सितारे या फिर राजनेता सभी बाबा की शरण में अपनी मुराद लेकर पहुंचते हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय रेल और कपड़ा मंत्रालय की राज्यमंत्री दर्शना जरदोश बाबा के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची।

मंत्री ने गर्भगृह में जाकर बाबा का पूजन अभिषेक किया और बाद में परिसर के अन्य मंदिरों का दीदार करती नजर आई और महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।

दर्शना जरदोश आई Mahakal Mandir

सोमवार की सुबह केंद्रीय रेल एवं कपड़ा मंत्रालय की राज्यमंत्री दर्शना जरदोष गर्भगृह में पूजन अर्चन करती दिखाई दी और पूरा काम पंडित यश गुरु के सानिध्य में संपन्न हुआ। पूजन अर्चन के पश्चात उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया और मंदिर परिसर में स्थित सारे मंदिरों के दर्शन कर हाथ में रक्षासूत्र भी बंधवाया।

महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने राज्यमंत्री को बाबा का प्रसाद, तस्वीर और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महाकाल मंदिर और परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन कर राज्यमंत्री अभिभूत होती नजर आई और इंदौर के लिए रवाना हो गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews