दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर उज्जैन के बेगमबाग में भी प्रदर्शन शुरू

दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर उज्जैन के बेगमबाग में भी प्रदर्शन शुरू

उज्जैन।अर्पण कुमार। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ़ उज्जैन मे भी दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर आंदोलन शुक्रवार को शुरू हो गया है। बेगमबाग में शुरू हुए इस आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष जुड़ रहे है।

जैसा कि आप जानते है कि शाहीन बाग में करीब 40 दिन से आंदोलन चल रहा है- बल्कि वह लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन को एक नई गरिमा, नई कलात्मकता, नई ऊंचाई और नई जनतांत्रिकता दे रहा है। कविता, संगीत, चित्रकला, नाटक सब इस आंदोलन की जान हैं. दूर-दूर से लोग यहां बस यह देखने आ रहे हैं कि विरोध प्रदर्शन कितना खूबसूरत हो सकता है । दूर-दराज के इलाक़ों में शाहीन बाग बनाने की कोशिश हो रही है, इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी उज्जैन में भी एनआरसी, सीएए, सीएबी के खिलाफ़ स्थानीय नागरिक अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे है। शुक्रवार को बेगमबाग में उपस्थित प्रदर्शनकारियो को सीपीएम नेता जितेंद्र सेंगर व कई और स्थानीय मुस्लिम नेताओं ने संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों की माने तो यह प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए बुलाया गया है । शुक्रवार को दिन में प्रदर्शनकारियों की संख्या आंदोलन स्थल पर लगभग 1000 थी पर रात्रि में संख्या में कमी आयी है ।

मंच पर “हम भारत के लोग” का बेनर लगा है, जो यह दर्शाता है कि यह प्रदर्शन संविधान की मूल भावना से ओतप्रोत है।
आपको ज्ञात होगा कि अभी कुछ दिन पूर्व ही नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में भाजपा ने उज्जैन में एक बड़ी रैली की थी। ऐसे में सीएए के विरोध में उज्जैन में यह प्रदर्शन कितना ज़ोर पकड़ता है यह देखना दिलचस्प होगा।
वैसे प्रदेश के कई शहरों में उक्त कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहे है, खैर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए बिल के विरोध में है व इसे लागू करने से भी मना कर चुकी है ।
उज्जैन में हो रहे प्रदर्शन में सीपीएम नेता कन्हैया कुमार व भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर के आने की चर्चाएं भी जोरो पर है। देखना है कि उक्त प्रदर्शन कब तक जारी रहता है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews