Maha Shivratri: शिवरात्रि के एक दिन पहले उज्जैन में उमड़ा भक्तों का सैलाब, फुल हुई पार्किंग, डायवर्ट हुए मार्ग

Maha Shivratri

Maha Shivratri 2023: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों का सैलाब उमड़ने वाला है ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था। ये अंदाजा सही साबित हुआ है और त्योहार के एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब शहर में पहुंच चुका है। जितनी भी पार्किंग तैयार की गई है सभी गाड़ियों से भर चुकी है। हालत ये हो गए हैं कि इंदौर और देवास की ओर से आने वाले वाहनों को शांति पैलेस बायपास से मोहनपुरा की ओर भेजा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष वितरण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे लोग सीधा उज्जैन आ रहे हैं। लोगों की भीड़ के कारण हरिफाटक पुल, मन्नत गार्डन, जंतर मंतर, शनि मंदिर, लालपुल, कर्कराज पार्किंग और कार्तिक मेला मैदान वाहनों से भर चुका है।

डायवर्ट किया गया रास्ता

शिवरात्रि के लिए उज्जैन पहुंचे श्रद्धालु सीहोर से देवास होते हुए पहुंच रहे हैं। भीड़ बढ़ जाने के कारण पुलिस ने इंदौर और देवास रोड से आने वाले वाहनों को शांति पैलेस मार्ग से डायवर्ट करते हुए मोहनपुरा की और पहुंचाया है। मोहनपुरा पुल से बड़नगर रोड पर निकली गाड़ियां कार्तिक मेला मैदान पहुंची जिस वजह से यहां की पार्किंग भी पूरी तरह भर चुकी है।

Maha Shivratri पर पड़ेगी भीड़ 

भीड़ का प्रेशर बहुत बढ़ गया है जिसे देखते हुए प्रशासन ने उचित व्यवस्था कर ली है। शिवरात्रि पर भी अगर यही स्थिति रहती है तो प्रशांति धाम के सामने मौजूद विकास प्राधिकरण के मैदान और इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। सभी पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निशुल्क बस चलाई गई है। ये बस पार्किंग स्थल से श्रद्धालुओं को दर्शन की लाइन तक छोड़ने जाएगी और वापस पार्किंग तक भी पहुंचेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews