उज्जैन में सरदार पटेल और बाबा साहेब की प्रतिमा को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद, जानें पूरा मामला

उज्जैन में सरदार पटेल और बाबा साहेब की प्रतिमा को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद, जानें पूरा मामला

Dispute between two parties: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के माकड़ोन में दो महापुरुषों की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद की स्थिति सामने आ रही है। सूचना के मुताबिक सरदार पटेल की मूर्ति पर एक समूह ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे मूर्ति गिर गई। दरअसल उनकी यहां बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की तैयारी थी, और इसी बीच सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा बचाने के लिए यहां बड़ा बवाल हुआ है। जिसके चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए है।

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल कुछ लोगों ने बुधवार रात उज्जैन के माकड़ोन मंडी गेट एवं बस स्टैंड के पास खाली पड़ी जमीन पर सरदार पटेल की प्रतिमा लगा दी। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी यहां पहुँच गए और भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग करने लगे। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दरअसल पिछले 2 चुनाव से यहां बीजेपी ने इस विवादित स्थान पर सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने का ऐलान किया था। लेकिन शहर की भीम आर्मी चाहती है कि उस जगह पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाना चाहिए।

पाटीदार समाज के लोग कर रहे सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने की मांग :

जानकारी के अनुसार पाटीदार समाज के लोग सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने की बीजेपी से मांग कर रहे है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि -‘सूचना मिलते पुलिस बल मौके पर पहुंचा हैं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाइए दी गई है और मामले को शांत करा दिया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews