Ujjain : एसडीएम और पूर्व विधायक के बीच विवाद, वीडियो वायरल

Ujjain : एसडीएम और पूर्व विधायक के बीच विवाद, वीडियो वायरल

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। बड़नगर के पूर्व भाजपा विधायक और बड़नगर एसडीएम की आपस में जमकर कहासुनी हुई। मामला यहां तक पहुंच गया कि वो एक दूसरे के साथ तू तड़ाक वाली भाषा पर उतर आए। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

मामला उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील का है जहां एसडीएम निधि सिंह ने पूर्व विधायक को सार्वजनिक रूप से फटकार लगा दी। पूर्व विधायक यहां किसी काम को रुकवाने गए थे जहां दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एसडीएम ‘तू कौन होता..तमीज से बात कर..दफा हो जा यहां से’ जैसी भाषा पर उतर आईं। यह घटना 4 दिन पहले की है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। घटना स्थल  बंगरेड ग्राम की बताई जा रही है जहां एसडीएम खेत में रुक रहे पानी की निकासी का निराकरण कराने पहुंची थीं। तभी किसी ने पूर्व विधायक शांतिलाल धबई को बुला लिया। इसके बाद दोनों के बीच नौकरी की किसी बातचीत को लेकर विवाद हुआ और पूर्व विधायक ने एसडीएम पर कोई टिप्पणी कर दी। नाराज एसडीएम निधि सिंह ने अपना आक्रोश प्रकट करते हुए उन्हें तमीज से बात करने और दफा होने की हिदायत दे डाली। हालांकि इस संबंध में अभी तक दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, न ही कोई बयान दिया है। इस बारे में जब पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होने फोन नहीं उठाया वहीं एसडीम निधि सिंह से भी बात नहीं हो पा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”729474691″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews