Ujjain News: दवा बाजार की 5 दुकानों में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, नहीं है सुरक्षा के इंतजाम

ujjain

Ujjain News Today: उज्जैन के फ्रीगंज स्थित दावा बाजार के ग्राउंड फ्लोर पर शुक्रवार की सुबह जी फार्मा में अचानक आग लग गई जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। 5 दुकानों को मिलकर बनाया गया एक गोदाम इसकी चपेट में आ गया जिससे करोड़ों रुपए का माल जलकर खाक हो गया है। मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियों ने जब तक इस आग पर काबू पाया काफी नुकसान हो चुका था।

Ujjain के दवा बाजार में आग

दवा बाजार के ग्राउंड फ्लोर पर सतपाल सिंह नामक व्यक्ति की जी फार्मा के नाम से दुकान है। यहां पर पांच दुकानों को एक साथ मिलाकर एक दुकान के रूप में तब्दील किया गया है। 7 बजे आग लगने की जानकारी मिली इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया।

मौजूद लोगों का कहना है कि पांच बड़ी दुकान है और तीन दुकानों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है और दो करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना के बाद सामान निकालने के लिए लोग इकट्ठा हो गए थे लेकिन धुआं इतना ज्यादा था कि 1 घंटे तक अंदर नहीं जाया जा सका।

पहले भी हो चुकी है घटना

ये पहली बार नहीं है जब दवा बाजार में इस तरह की घटना हुई हो इससे पहले भी आगजनी के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद भी दवा बाजार में आग से निपटने के कोई भी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। कल की गाड़ियों को भी अंदर घुसने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews