यहां मेडिकल टीम पर बरसाए फूल, कोरोना कर्मवीरों को किया सलाम

यहां मेडिकल टीम पर बरसाए फूल, कोरोना कर्मवीरों को किया सलाम

उज्जैन| इंदौर में मेडिकल टीम पर हमला करने की घटना की जहाँ देश भर में निंदा की गई थी| वहीं अब इसके उलट तस्वीर उज्जैन से सामने आई है| जहां रविवार को कोरोना प्रभावित क्षेत्र जानसापुरा स्कैनिंग के लिए पहुंची मेडिकल टीम पर लोगों ने फूल बरसाकर आभार माना|

जानसापुरा में ही उज्जैन का पहला कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला था। यहां कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय महिला की मौत हो चुकी है, जबकि महिला के परिवार के पति सहित छह लोग कोरोना पीड़ित हैं। रविवार को कोरोना हाईरिस्क जोन जांसापुरा, हम्माल वाड़ी में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने मेडिकल टीम डॉक्टर , स्वास्थ्यकर्मी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बच्चाें और महिलाओं ने डॉक्टरों को माला पहनाई और मानव सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद कहा।

पिछले दिनों इंदौर में टाटपट्‌टी बाखल में मेडिकल टीम पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था| इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पैर वायरल हुआ था| मामला सामने आने के बाद आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की गई है| इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों से कोरोना कर्मवीरों के साथ अच्छा व्यव्हार करने की अपील करते हुए चेतावनी दी थी कि कोरोना के खिलाफ जंग में तैनात कर्मियों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| उज्जैन में सामने आई तस्वीर कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्धन करेगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews