उज्जैन में अगले 10 दिनों तक 47 कॉलोनियों में बिजली होगी गुल, किया जाएगा मेंटेनेंस

power cut in indore

Ujjain News: बिजली कंपनी की ओर से उज्जैन में कटौती का शेड्यूल एक बार फिर से जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के मुताबिक 10 दिनों तक शहर की 47 कॉलोनियों में अलग-अलग समय पर कटौती की जाने वाली है। इसमें फ्रीगंज, देवास रोड और इंदौर रोड की कालोनियां शामिल है। विद्युत लाइन और वितरण ट्रांसफार्मर पर मेंटेनेंस कार्य किए जाने के चलते यह कटौती की जाने वाली है।

दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सुधार कार्य होगा जिसके चलते बिजली कटौती होगी। सोमवार को बिड़ला हॉस्पिटल, जवाहर नगर, धन्वंतरी कॉलोनी, संत कबीर नगर, महाश्वेता में 4 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगा।

मंगलवार को इंजीनियरिंग कॉलेज केंपस, महेश विहार कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य होगा। बुधवार को बागपुरा, श्रीराम कॉलोनी, शिवाजी पार्क, सिंधी कॉलोनी, गोवर्धन धाम, अलख धाम और स्वर्ग सुंदरम अपार्टमेंट में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

कटौती को लेकर कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जिन विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मर के जरिए विद्युत वितरण किया जाता है उनका सुधार कार्य किया जाना है। उच्चदाब मेंटेनेंस टीम को इसका परमिट जारी कर दिया गया है। काम जारी है और 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews