
Railways issues alert regarding fake phone
Ujjain News Today: उज्जैन के पास स्थित बडनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के एक ड्राई फ्रूट व्यापारी के साथ एक करोड़ की धोखाधड़ी होने की जानकारी सामने आई है। नया व्यापार शुरू करवाने के नाम पर उसकी दुकान पर ग्राहक बन पहुंचे 2 लोगों ने उसे अपने झांसे में लिया और करोड़ों रुपए का चूना लगा गए।
उज्जैन में व्यापारी के साथ ठगी
यह मामला बड़नगर के लोहाना रोड पर अग्रवाल ड्राई फ्रूट की दुकान संचालित करने वाले पल्लव अग्रवाल के साथ हुई है। उनकी दुकान पर बड़नगर के रहने वाले आकाश और विजय ड्रायफ्रूट लेने के लिए आते रहते थे। इन दोनों ने दुकानदार को तेलगी और मिल्क पाउडर का नया बिजनेस करने का झांसा दिया और राजीव फूड कॉरपोरेशन के नाम पर एक करोड़ की डीडी बनाकर देने को कहा।
दुकानदार इन दोनों की बातों में आ गया और अग्रवाल एजेंसी के नाम से एचडीएफसी बैंक के खाता नंबर से एक करोड़ की डीडी राजीव फूड कॉरपोरेशन के नाम से बनवाई। इस कंपनी से संपर्क करवाने के लिए इन्होंने इनके साथ ही रोहित झा से बात करवा कर डीडी की फोटो कॉपी और फोटो व्हाट्सएप पर मंगाया। जब व्यापारी इसे कैंसिल करने के लिए पहुंचे तो पता चला कि इसे हरियाणा में केश कर लिया गया है।
अंबाला में केश हुई डीडी
व्यापारी के मुताबिक 9 जून को उन्होंने डीडी तैयार करवाई थी और जब 14 जून को इसे बैंक में कैंसिल करवाने के लिए पहुंचे तो मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंसिल नहीं हो सकती क्योंकि इसका भुगतान राजीव फूड कॉरपोरेशन को अंबाला में किया जा चुका है। व्यापारी का कहना है कि ओरिजिनल डीडी हमारे पास है लेकिन इसके बावजूद भी इसे केश कर दिया गया।
बैंक लौटाएगा पैसा
1 करोड़ रुपए की नकली डीडी के जरिए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आने के बाद पर नगर थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है और बैंक के अधिकारियों से चर्चा की है। यह जानकारी सामने आई हुई थी हरियाणा के आईसीआईसीआई बैंक से पैसा निकाला गया है और बैंक का कहना है कि जल्दी व्यापारी को उनका पैसा वापस मिल जाएगा।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

