Ujjain News: बीच चौराहे पर कचरा गाड़ी में लगी आग, घटनास्थल पर मचा हड़कंप

Ujjain News: बीच चौराहे पर कचरा गाड़ी में लगी आग, घटनास्थल पर मचा हड़कंप

Ujjain Fire News: उज्जैन के मक्सी रोड से आगजनी की घटना होने की जानकारी सामने आई है। यहां पर नगर निगम के डिपो के पास सिग्नल पर खड़ी कचरा गाड़ी (Garbage cart) में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मौके पर हड़कंप मच गया। घटना में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई है और तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना भयावह थी।

आगजनी की घटना वार्ड नंबर 40 में चलने वाली सात नंबर कचरा गाड़ी के साथ हुई है। गाड़ी सिग्नल पर खड़ी हुई थी और अचानक इसमें से धुआं उठने लगा। धुआं उठते देख ड्राइवर ने गाड़ी में से कुछ सामान निकाल कर बाहर भी फेंका लेकिन आग लगातार बढ़ती गई और ड्राइवर फोन पर मदद मांगता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले गाड़ी बुरी तरीके से आग की चपेट में आ चुकी थी।

कचरा गाड़ी में लगी आग की चपेट में पास में लगा हुआ सिग्नल टाइमर भी आ गया है। यही कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते गाड़ी में आग लगी है। वहीं जांच पड़ताल जारी है। अधिकारियों का कहना है कि ड्राइवर से इस बारे में पूछताछ की जाएगी। लेकिन गनीमत ये रही की किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews