उज्जैन से अच्छी खबर, कोरोना की जंग जीत कर घर लौटे तीन मरीज

उज्जैन से अच्छी खबर, कोरोना की जंग जीत कर घर लौटे तीन मरीज

उज्जैन| मध्य प्रदेश में 22 जिले कोरोना की चपेट में है| संक्रमित मरीज कोरोना की जंग लड़ रहे हैं| वहीं कुछ मरीज ऐसे भी है जो इस जंग को जीतकर घर लौट गए हैं| महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है, यहां 3 कोरोना पॉजिटव मरीज स्वस्थ हो गए हैं। स्वस्थ मरीजों को कलेक्टर ने गुलदस्ता देकर तो मेडिकल स्टाफ ने ताली बजाकर रवाना किया।

जिले में अब भी 8 मरीजों का इलाज जारी है। यहां 5 लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। प्रदेश में सबसे पहला मौत का मामला उज्जैन से ही सामने आया था| जिसके बाद लगातार यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती गई और सरकार ने टटोल लॉक डाउन के आदेश दिए| सबसे पहले जानसापुरा निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। जांच में मृतका के पति सहित छह लोग संक्रमित पाए गए थे। इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को मृतका के परिवार के तीन सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद तीन लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

जिले में 16 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि 5 की मौत हो चुकी है। इसी बीच शनिवार को मृतका के परिवार के तीन सदस्यों को ठीक होने पर उन्हें छुट्‌टी दे दी। ये सभी लोग आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में इलाजरत थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews