उज्जैन में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, पांच गंभीर घायल

Road Accident In Dewas

Ujjain Road Accident: उज्जैन के इंगोरिया-उन्हेल रोड पर भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी सामने आई है। यहां पर दो बाइक आपस में टकरा गई जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये हादसा शहर से 30 किलोमीटर दूर इंगोरिया-उन्हेल मार्ग पर हुआ है। यहां शिव शक्ति पेट्रोल पंप के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए नागदा के राधेश्याम और भगवान सिंह बाइक से जहांगीरपुरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वहीं उन्हेल के राधेश्याम, चंदाबाई, सीमा और 5 वर्षीय पीयूष इसी रास्ते से जा रहे थे। दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गई जिस वजह से नागदा निवासी एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस भीषण घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस सभी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां से सभी को उज्जैन के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews