पत्नी से हुए झगड़े के बाद पति ने लगाई फांसी, पेट्रोल पंप पर संदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक की मौत

mp news

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) में पत्नी से हुए विवाद के बाद पति द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। वहीं एक अन्य घटना में पेट्रोल पंप पर युवक की संदिग्ध मौत होने की घटना भी सामने आई है। पुलिस ने दोनों ही मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है। दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम भी करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक पहली घटना में पति पत्नी के बीच आज सुबह पारिवारिक विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी नाराज होकर घर के बाहर जाकर बैठ गई। उधर घर के अंदर मौजूद पति ने दूसरी मंजिल पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर जब मृतक का भाई पहुंचा तो फंदे पर उसे लटका देखकर अन्य लोगों को सूचित कर उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Must Read- उज्जैन में खुलेगा सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा योगा थेरैपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मरीजों को मुफ्त में मिलेगा इलाज

यह घटना नागझिरी थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके की है। यहां पर रहने वाले 33 वर्षीय राजेश ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक के भाई का कहना है कि सुबह उसका अपनी पत्नी से किसी मामले को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी घर के बाहर निकल कर बैठ गई थी। तभी गुस्से से परेशान राजेश ने फांसी लगा ली, उसे फंदे पर लटकता देख वो उसे अस्पताल लेकर आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी करता था और झगड़े से तंग आकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। इसी के साथ परिवार के सभी सदस्यों के बयान भी लिए गए हैं।

Must Read- MP News : टीचर का बच्चों पर जुल्म, सड़क पर बनाया मुर्गा, मारे डंडे, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

वहीं एक अन्य घटना तीन बत्ती चौराहा स्थित पेट्रोल पंप की है। यहां पर अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पेट्रोल पंप पर पहुंचा युवक अचानक ही बेहोश हो गया और जब कर्मचारी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह युवक नानाखेड़ा के अमरदीप नगर में रहता है और तीन बत्ती चौराहा पर बने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए आया था। अचानक ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। बताया जा रहा है कि हार्टअटैक आने की वजह से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews