सनसनीखेज मामला : पति फांसी पर झूला, पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

सनसनीखेज मामला : पति फांसी पर झूला, पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान

उज्जैन, योगेश कुल्मी| पारिवारिक कलह के चलते पति ने आत्महत्या (Suicide) कर ली| जिसके बाद पत्नी ने भी जहर खा कर अपनी जान दे दी| मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) जिले के कायथा थाना क्षेत्र के आसेर गांव का है। पति पत्नी द्वारा ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फेल गई| पुलिस (Police) ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी में आपसी कलह सामने आ रही है।

मामला उज्जैन से 30 किलोमीटर दूर स्थित आसेर गांव का है। यहां गांव के बाहर खेत में जितेंद्र का मकान है, जहां वह पत्नी सुनीता के साथ रहता था। जितेंद्र के पिता मनोहर सिंह गांव में ही अलग रहते हैं। शुक्रवार की देर रात को जितेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके कुछ देर बाद पत्नी सुनीता ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई|

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात को करीब आठ बजे दूधवाला जितेंद्र के घर दूध देने गया था।जब उसने आवाज लगाईं और किसी ने जवाब नहीं दिया तो वो अंदर गया| जहां उसने देखा कि जितेंद्र फांसी के फंदे पर लटका हुआ है और कमरे में ही सुनीता तड़पती हुई स्थिति में थी| दूधवाले ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे| सुनीता को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई| बताया गया कि जितेंद्र की शादी पांच साल पहले सुनीता से हुई थी। दोनों के बच्चे नहीं हैं। सुनीता का अपने सास-ससुर से अनबन रहती थी। आए दिन झगड़े होते थे। यही कारण था कि जितेंद्र अपने माता-पिता से अलग रहता था। पुलिस को मामला पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करने का मामला लग रहा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews