सोशल मीडिया पर लिखा ‘मैं आत्महत्या कर रहा हूं,’ फिर खुद को मार ली गोली

सोशल मीडिया पर लिखा ‘मैं आत्महत्या कर रहा हूं,’ फिर खुद को मार ली गोली

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। शहरी विकास प्राधिकरण में ड्राइवर के पद पर काम करने वाले योगेश सेन नाम के युवक ने अपने अफसर को एक मैसेज भेजा और फिर लाइसेंसी बन्दूक से खुद को गोली मार ली। खुदकुशी के प्रयास से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की जिसमें लिखा कि “मैं आत्महत्या कर रहा हूं।” घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सहकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।

ये भी देखिये – MP Transport: बसों-परमिट को लेकर गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

युवक के दोस्त ब्रजमोहन यादव ने जानकरी दी कि योगेश सेन उसे पान की दुकान पर मिला था। बातचीत में उसने बताया वो पुष्पा मिशन हॉस्पिटल में भर्ती था और अभी छुट्टी करवाकर आ रहा है। उसने सीने में दर्द की शिकायत भी की और फिर वो अपने घर चला गया। लेकिन घर पहुंचकर योगेश सेन ने उनसे अधिकारी पांडेय जी को मैसेज किया जिसमें लिखा था “मैं आत्महत्या कर रहा हूं।” इसपर पांडेय सर ने ब्रजमोहन तथा अन्य साथियों को सूचित किया। योगेश के सहकर्मी उसके घर पहुंचे लेकिन तब तक उसने खुद को गोली मार ली थी। हालांकि तब योगेश जीवित था और होश में था। उसने अपने दोस्तों के सामने अपनी मां से मिलने की इच्छा जाहिर की। घायल योगेश को तत्काल पुलिस टीम की मदद से जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। ब्रजमोहन ने बताया कि योगेश के पास पिछले 5 साल से लाइसेंसी बंदूक थी और उसी से उसने खुद को गोली मारी है। योगेश 2003 से ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। माना जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते ही उसने ये कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बारे में एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि योगेश सेन नाम का युवक है जो प्राधिकरण में ड्राइवर है और उसने अपने सोशल मीडिया में फेसबुक व व्हाट्सअप पर स्टेटस अपडेट किया कि मैं आत्महत्या कर रहा हू। इसके तत्काल बाद UDA के उनके साथ मौके पर पहुँचे और उन्होने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, प्रत्थम दृष्ट्या पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। घटना से पूर्व योगेश ने अपनी पत्नी और बच्चे को कुछ कागज लेने के लिए कहीं भेज दिया था और फिर अपनी लाइसेंस बंदूक से घटना को अंजाम दिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews