महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं को भस्म आरती के बाद मिलेगा नाश्ता, पूर्ण रूप ने निःशुल्क होगी सुविधा  

Mahakaleshwar

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। अब भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं को नाश्ता भी बांटा जाएगा, यह सुविधा पूरी तरीके से फ्री होगी। नाश्ते में पोहा, चाय और खिचड़ी फ्री में बांटी जाएगी। यह सारी व्यवस्था मंदिर की ओर से आयोजित की जाएगी, जिसका खर्चा दानदाताओं द्वारा उठाया जाएगा। इसकी शुरुआत मंदिर परिसर में गुरुवार से होने वाली है।

यह भी पढ़े… राधिका मदान और अक्षय कुमार आएंगे एक साथ अपनी नई साउथ इंडियन रीमेक फिल्म में नजर, शूटिंग शुरू

विश्व भर में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में भक्त भस्म आरती का हिस्सा बनने के लिए दूर-दूर से आते हैं और कई ऐसे लोग भी होते हैं जो सुबह होने वाली आरती का हिस्सा बनने के लिए रात में ही मंदिर पहुंच जाते हैं, इसलिए मंदिर समिति ने भक्तों को अल्पाहार बांटने की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। सूत्रों की माने तो इस व्यवस्था का प्रस्ताव 2 साल पहले ही सामने रखा गया था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें देरी हुई।

यह व्यवस्था सुबह 6:00 बजे से शुरू की जाएगी। कहा जा रहा है की हर दिन अलग-अलग नाश्ता श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाएगा, इसके लिए एक मैन्यू भी तैयार की जाएगी। यह पूरी अवस्था दानदाताओं के जरिए होने वाली है। गुरुवार से इस नई व्यवस्था की शुरुआत हर सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक होने वाली है, जिसमें 2,000 से अधिक भक्तों को फ्री में नाश्ता बांटा जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews