उज्जैन में नशे की भेंट चढ़ा हंसता-खेलता परिवार, पति ने पत्नी सहित 2 बच्चों की तलवार से की हत्या

murder in indore

Ujjain Crime News: उज्जैन से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया। घटना के दौरान मौके पर आरोपी के दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जिन्होंने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। यह पूरा घटनाक्रम शराब के नशे में हुआ है और मामूली सी बात पर एक परिवार खत्म हो गया।

मामूली बात पर हुई हत्या

ये मामला उज्जैन के बड़नगर के बालोदा में शनिवार देर रात का है। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक आरोपी नशे में धुत था। जब कुत्ता उस पर भौंकने लगा तो वो गुस्से में आ गया और तलवार लेकर उसे मारने के लिए जाने लगा। पति को ऐसा करता देख जब पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसी तलवार से पत्नी पर हमला कर दिया।

आरोपी यहीं नहीं रुका उसने तलवार से 17 साल की बेटी और 14 साल के बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। घर में दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे जो दंपति के ही हैं, उन्होंने तुरंत ही छत पर भाग कर वहां से कूद कर अपनी जान बचाई।

खुद की ली जान

पत्नी और दो बच्चों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने हत्या में उपयोग की गई तलवार से अपना गला काट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में अपनी जान बचा कर भागे दो बच्चों ने आसपास के लोगों को इस बारे में जानकारी दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, जहां खून से सनी 4 लाश दिखाई दी। एफएसएल की टीम भी मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews