उज्जैन में इंदौर की लड़कियों का हंगामा, युवकों के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

indore

Ujjain News: उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पास हरसिद्धि चौराहा पर युवतियों में विवाद और मारपीट होने की घटना सामने आई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें 4 युवतियां और एक युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इन लोगों के बीच में झगड़ा किस कारण से हुआ था फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि इंदौर से चार लड़कियां महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आई हुई थी। इनका यहां दो लड़कों से विवाद हो गया। कहासुनी मारपीट में बदल गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इन्हीं में से किसी ने घटना का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

[dgv_vimeo_video id=”780264347″]

हरसिद्धि चौराहा पर जब यह वाद विवाद हो रहा था तो वीडियो बनाने के दौरान एक युवक ने मोबाइल की लाइट ऑन कर दी। इस दौरान जब विवाद करती हुई लड़की ने मोबाइल की लाइट चालू देखें तो वह युवक पर भड़क गई और उसका मोबाइल गिरा दिया। कुछ लोग उसे समझाने के लिए आगे आए तो वह उनसे भी भिड़ गई और मारपीट पर उतारू हो गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews