Mahakal Mandir: बाबा की शरण में कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार, दर्शन कर लगाया ध्यान

Mahakal Mandir

Mahakal Mandir: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आज तड़के भस्म आरती में सम्मिलित होने के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। डीके बाबा महाकाल और काल भैरव के भक्त हैं और बुरे समय में बाबा ने ही उन्हें सहारा दिया है।

Mahakal Mandir पहुंचे डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। बीती शाम वो उज्जैन आ गए थे और मंदिर भी गए थे। महाकाल के साथ उन्होंने काल भैरव के दर्शन भी किए थे। रात्रि विश्राम उन्होंने सर्किट हाउस में किया और उसके बाद तड़के होने वाली भस्म आरती में सम्मिलित हुए। दर्शन के बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर जप किया और ध्यान लगाते नजर आए।

देश की समृद्धि की प्रार्थना

दर्शन पूजन के बाद डीके शिवकुमार ने मीडिया से भी चर्चा की ओर बताया की इस बार कर्नाटक की सरकार का आशीर्वाद हमें मिला है। बाबा से प्रार्थना करने आया हूं कि मुझे, कर्नाटक और पूरे देश को समृद्ध बनाए और हमेशा खुश रखे।

MP चुनाव पर क्या बोले

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक की तरह अब मध्य प्रदेश की जनता भी बीजेपी की सरकार से परेशान हो गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। कमलनाथ, दिग्विजय सहित सारे नेता साथ काम कर रहे हैं और इस बार सबक इंजन की सरकार मध्य प्रदेश में भी बदलेगी। उन्होंने एमपी में कांग्रेस को कर्नाटक से ज्यादा सीट मिलने का दावा किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews