MP के CMO के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

MP के CMO के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

उज्जैन, योगेश कुल्मी। कोरोना संकटकाल (Corona crisis) में भी एमपी (MP) में भ्रष्टाचार (Corruption) थमने का नाम नही ले रहा है। आज मंगलवार को उज्जैन लोकायुक्त टीम (Ujjain Lokayukta team) ने एक बार आय से अधिक सम्पत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने धनकुबेर काली कमाई वाले सीएमओ कुलदीप धनसुख (CMO Kuldeep Dhansukh) के तीन अलग-अलग घरों पर छापा मार कार्यवाही की है। शुरुआती जांच में लोकायुक्त को 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति में चार लाख कैश सहित बड़ी मात्रा में काली कमाई मिली है

मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से उज्जैन लोकायुक्त को सीएमओ की लगातार काली कमाई की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद आज मंगलवार को काली कमाई करने वाले धन कुबेर कुलदीप के यहां लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमार कार्रवाई की है।शुरुआती जांच में 3 करोड़ सहित अन्य दस्तावेज मिले है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम की कार्रवाई जारी है, देर शाम तक कुलदीप की काली संपत्ति और दस्तावेजों से बड़ा खुलसा होने की संभावना है ।

उज्जैन लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि कुलदीप धनसुख 2004 में पंचायत सचिव के पद पर नौकरी पर लगे थे, जिसके बाद नगरी प्रशासन में राजस्व विभाग के सीएमओ तक पहुंच गए। कुल 16 साल की नौकरी में कुलदीप ने जमकर काली कमाई की अब तक कुलदीप की कुल आय 30 लाख होनी चाहिए थी, लेकिन उसके एवज में कुलदीप ने तीन करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जमा कर ली आज सुबह लोकायुक्त ने बड़नगर माकड़ोन और उज्जैन के शिवांश पैराडाइज में कार्रवाई की

अबतक की कार्रवाई में मिली इतनी संपत्ति

  • 4 लाख कैश
  • सोने चांदी के जेवरात
  • 3 एकड़ जमीन
  • बड़नगर में एक मकान
  • उज्जैन में दो मकान 16 साल की नौकरी में
  • माकड़ौन में एक मकान
  • उज्जैन में एक कमर्शियल कॉम्लेक्स
  • 2 लक्स्जरी कार
  • 2 टू व्हीलर
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews