Unity Mall: उज्जैन में बनेगा मध्य प्रदेश का पहला यूनिटी मॉल, 285 करोड़ की लागत से होगा तैयार

Unity Mall

Unity Mall Of MP: उज्जैन में लगातार विकास कार्यों का दौर देखा जा रहा है। इसी कड़ी में शहर को एक और सौगात मिलने वाली है और मध्य प्रदेश का पहला और सबसे बड़ा यूनिटी मॉल 285 करोड़ की लागत से बनाया जाने वाला है। इस मॉल में 36 राज्यों के प्रमुख उत्पाद मिलने वाले हैं। एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शित किए जाने के साथ यहां ऑडिटोरियम, होटल और गार्डन भी बनाया जाने वाला है।

5 एकड़ पर बनेगा

केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों में एक एक मॉल का निर्माण करवाया जाने वाला है। इसमें देश के सभी राज्यों के उत्पादों से जुड़ी दुकानें मौजूद रहेगी। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में इस मॉल का निर्माण किया जाएगा। यहां हस्तशिल्प उत्पाद, जीआई टैग और एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शित किया जाएगा। इस तरह से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

ऐसा होगा मॉल

शहर में इस मॉल का निर्माण 5 एकड़ जमीन पर किया जाएगा। इस दो मंजिला इमारत में 36 राज्यों के शोरूम के साथ 52 जिलों के उत्पादों को प्रदर्शित करने वाली दुकानें भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर बनाई जाएगी। इसके साथ ऑडिटोरियम, खाने पीने की दुकान, खेलकूद की जगह भी बनाई जाने वाली है। देशभर से महाकाल आने वाले श्रद्धालुओं को यहां गार्डन और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी मिलने वाली है।

विकास प्राधिकरण करेगा निर्माण

विकास प्राधिकरण केंद्र सरकार के सहयोग से इस मॉल का निर्माण करने वाला है। इंपीरियल होटल के पास खाली पड़ी जमीन पर किया जाएगा। मध्य प्रदेश में इस मॉल के लिए उज्जैन का चुनाव करने की सब से बड़ी वजह इसका धार्मिक नगरी होना है, जिसके चलते यहां रोजाना लाखों श्रद्धालु आते हैं। मॉल को हेरिटेज लुक दिया जाएगा, डीपीआर तैयार हो चुका है और जल्द ही टेंडर किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews