Mahakal Darshan Schedule: 3 से 10 अप्रैल तक महाकालेश्वर गर्भगृह में नहीं मिलेगा प्रवेश, दर्शन व्यवस्था में हुआ बदलाव

Mahakal Darshan Schedule

Mahakal Darshan Schedule Changed: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में समय-समय पर दर्शन व्यवस्था में बदलाव करते हुए श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा शुरू की जाती है। ऐसा त्योहारों के दौरान पढ़ने वाली भीड़ या फिर किसी विशेष वजह से किया जाता है।

एक बार फिर दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है जिसके बाद 3 से लेकर 10 अप्रैल तक गर्भ गृह में प्रवेश बंद कर दिया गया है। प्रवेश बंद करने के पीछे बड़ा कारण बड़नगर रोड के मुरलीपुरा में आयोजित की जा रही पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा है।

यहां जानें Mahakal Darshan Schedule

कलेक्टर की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि गर्भ गृह में 8 दिनों के लिए प्रवेश बंद कर दिया जाएगा क्योंकि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, जो महाकाल दर्शन के लिए भी आएंगे। ऐसे में अव्यवस्था ना हो इसके चलते यह निर्णय लिया गया है।

Mahakal Darshan Schedule

ऐसी रहेगी व्यवस्था

महाकाल मंदिर में इन 8 दिनों के लिए दर्शन की व्यवस्था महाशिवरात्रि के दौरान की गई व्यवस्था के अनुरूप रखी जाने वाली है। पार्किंग के लिए भील धर्मशाला और कर्कराज में व्यवस्था की जाएगी। महाकाल लोक में बैरिकेडिंग के जरिए श्रद्धालुओं को अंदर लिया जाएगा और फिर उन्हें मंदिर में प्रवेश मिलेगा।

गर्मी का मौसम होने के चलते बैरिकेडिंग में आठ जगह पर पीने के पानी की व्यवस्था भी की जाने वाली है। महाशिवरात्रि की तरह जूता स्टैंड, पेयजल की व्यवस्था, प्रकाश, पार्किंग और सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।

महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को 8 लाइन में दर्शन कराए जाने वाले हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए पहले से व्यवस्थाएं तैयार कर ली गई है। तैयारियों को लेकर बैठक में कुछ निर्णय लिए गए इस दौरान एडीएम अनुकूल जैन, एएसपी अभिषेक आनंद सहित महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश देते हुए सारी व्यवस्थाएं शुभम तरीके से करने की बात अधिकारियों को कही है। इसके चलते नरसिंह घाट पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के साथ अनाउंसमेंट की व्यवस्था भी रहेगी ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को निर्देश दिए जा सके। वहीं सीसीटीवी कैमरा के कंट्रोल रूम से श्रद्धालुओं की निगरानी भी रखी जाएगी।

  • श्रद्धालुओं की संख्या में यदि इजाफा होता है तो भूखी माता, शंकराचार्य चौराहा पर होल्ड अप तैयार रखने की बात भी कही गई है।
  • 5 बेड का अस्थाई अस्पताल तैयार रखने के साथ दवाई और ओआरएस की व्यवस्था भी रखी जाएगी।
  • महाकाल लोक और महाकाल मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग की 5 टीमों को तैनात किया जाएगा।
  • पीडब्ल्यूडी को साइनेजेस लगाकर 2 अप्रैल तक बैरिकेडिंग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ पार्किंग स्थलों पर पेयजल साफ-सफाई बिजली और अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
  • जिन क्षेत्रों को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा वहां पर सख्ती से इस बात का पालन करने और अनाधिकृत वाहन पार्किंग रोकने के लिए 10 क्रेन काम पर लगाई जाएगी।
  • भोजन शाला में तैयार किया जाने वाला भोजन फूड सेफ्टी अधिकारी की देखरेख में तैयार किया जाएगा।
  • स्नान घाट पर होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम तैयार करने के साथ ही बोट और तैराक का सामान भी उपलब्ध होगा।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews