इस महीने किया जाएगा Mahakal Lok की दुकानों का आवंटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

इस महीने किया जाएगा Mahakal Lok की दुकानों का आवंटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Mahakal Lok: उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर में बनाए गए महाकाल कॉरिडोर में दुकानों का निर्माण भी किया गया है। ये दुकानें फुल प्रसादी और फूड जोन चलाने वाले व्यापारियों को आवंटित की जाने वाली है। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा तो मिलेगी ही रोजगार के अवसर पर बढ़ जाएंगे।

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को फूल प्रसादी लेने के लिए गणेश मंदिर के विपरीत जाना पड़ता है। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए महाकाल लोक में बनाई दुकानों को जल्द ही आवंटित किया जाएगा।

महापौर मुकेश टटवाल यहां निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने आवंटन जल्द करने के बारे में बात की। महापौर के दौरे के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त आदित्य नागर उनके साथ थे। उन्होंने यहां बनाई गई दुकानों का अवलोकन किया और इस महीने में आवंटित करने के निर्देश दिए।

यहां बनाई गई 20 दुकानों का संचालन नगर निगम द्वारा किया जाने वाला है। इनमे से कुछ दुकानें फूल प्रसादी की होगी तो कुछ खाने पीने की सामग्री का व्यवसाय किया जा सकेगा। इससे व्यापारियों का व्यवसाय बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी अन्य लोगों को मिलेंगे।

11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने करकमलों से महाकाल लोक का उद्घाटन किया था। लोकार्पण के बाद से यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। हर दिन लगभग यहां दो लाख से ज्यादा लोग इस परिसर की खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से भी बड़ी संख्या में दर्शनार्थी यहां आ रहे हैं। इसी को देखते हुए परिसर में दुकानों का निर्माण किया गया है अंदर ही पूजन सामग्री समेत अन्य चीजें मिल सकें और किसी भी चीज के लिए परिसर से बाहर ना जाना पड़े।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews