Mahakal Lok आने वाले प्रवासी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार उज्जैन, जोर-शोर से की गई तैयारी

Mahalok security

Mahakal Lok: इंदौर (Indore) में प्रवासी भारतीय सम्मेलन (Pravasi Bhartiya Sammelan) और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने वाला है, जिसमें विदेशों के कई मेहमान शामिल होने वाले हैं। इन दोनों ही आयोजनों को लेकर इंदौर में जिस तरह से तैयारी की जा रही है। उज्जैन (Ujjain) में भी उसी तरह से तैयारियों का दौर जारी है। सम्मेलन में पहुंचने वाले प्रवासी मेहमान महाकालेश्वर दर्शन करने के साथ यहां बनाए गए महाकाल लोक को निहारने के लिए भी आएंगे। इसी को देखते हुए जोर-शोर से तैयारियों का दौर जारी है।

अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि समेत जो बिजनेसमैन उज्जैन पहुंचेंगे उनके लिए महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से कई सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रवासी मेहमानों की आवभगत में कोई कसर ना छूटे इसके लिए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। इन मेहमानों को महाकाल लोक से अच्छी तरह रूबरू करवाने के लिए 30 से ज्यादा गाइड हायर किए गए हैं। जो हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में भगवान शिव की महिमा के बारे में जानकारी देंगे।

11 अक्टूबर को महाकाल लोग का लोकार्पण किया गया है जिसके बाद यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय सम्मेलन में आने वाले जो मेहमान उज्जैन आएंगे उन्हें यहां पर स्थापित स्तंभ, मूर्तियों और म्यूरल की जानकारी देने के लिए हायर किए गए गाइड्स को प्रशासनिक कार्यालय में ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

हेल्प डेस्क तैयार

प्रशासक संदीप सोनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इंदौर में जो कार्यक्रम हो रहा है उसे लेकर त्रिवेणी संग्रहालय पर एक हेल्प डेस्क तैयार किया गया है। 30 लोगों की टीम तैयार की गई है जो मेहमानों के आने और जाने की व्यवस्था का काम देखने वाली है। एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है जिससे यह पता चल सकेगा कि कौन से मेहमान महाकाल लोक कब पहुंच रहे हैं। अभी मेहमान उज्जैन पहुंचेंगे उन्हें एक वीडियो डॉक्यूमेंट्री के जरिए यहां की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद उन्हें ई कार्ट से भ्रमण कराया जाएगा और उसके बाद महाकाल दर्शन कराए जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews