उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। आम जनता के साथ-साथ बड़े-बड़े बॉलीवुड और खेल जगत के सितारे और राजनेता भी यहां दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस कड़ी में हरलीन देओल और ईशा कोप्पिकर मंदिर पहुंची।
आम जनता की भीड़ तो मंदिर में हमेशा ही देखने को मिलती है लेकिन बड़े-बड़े सितारों की भी यहां गहरी आस्था दिखाई देती है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरलीन और एक्ट्रेस ईशा भस्म आरती में भक्ति में डूबी हुईं दिखाई दी।
ये भी पढ़ें
मंदिर पहुंची हरलीन और ईशा
हरलीन और ईशा बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए सुबह 4 बजे मंदिर पहुंची। तकरीबन 2 घंटे तक यह दोनों नंदी हॉल में रही और भस्म आरती का आनंद लिया। इस दौरान दोनों हाथ जोड़कर बाबा महाकाल को नमन करती और जाप करती नजर आईं। आरती पूरी होने के बाद दोनों ने धैर्य से भगवान महाकाल का आशीर्वाद दिया और पुजारी के माध्यम से जल भी अर्पित किया।
video credit: IANS
दर्शन के बाद कही ये बात
मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे इन दोनों सितारों का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत और सम्मान किया गया। दर्शन करने के बाद हरलीन ने कहा कि ‘यह तीसरी बार है जब उन्होंने महाकाल के दर्शन किए हैं। आगे भी जब बुलावा आएगा वो दर्शन के लिए जरूर आएंगी।’ वहीं ईशा ने कहा कि ‘दर्शन करने के बाद यह बिल्कुल निशब्द हैं और उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं है।’ दोनों ने दर्शन व्यवस्था को अच्छा बताया।