महाकाल में अब भस्म आरती की तरह संध्या और शयन आरती की भी कर सकते हैं बुकिंग, शुरू हुई नई व्यवस्था

महाकाल आने वाले श्रद्धालु अब भस्म आरती की तरह संध्या और शयन आरती की बुकिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए 250 रुपए शुल्क रखा गया है।
Mahakal mandir

महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को अब एक नई सुविधा मिलने वाली है। जिस तरह से बस भारतीय दर्शन के लिए बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है इस तरह से अब संध्या और शयन आरती की बुकिंग भी की जा सकेगी। यात्री बिना किसी परेशानी के बाबा के दर्शन कर सकें इसीलिए यह सुविधा शुरू की गई है।

जो श्रद्धालु इन दोनों आरती के दर्शन की बुकिंग करना चाहते हैं उन्हें प्रति व्यक्ति ढाई सौ रुपए शुल्क देना होगा। दोनों की बुकिंग का समय अलग-अलग रहने वाला है। अगर आप भी महाकाल दर्शन के लिए जा रहे हैं तो चलिए आपको इस नई व्यवस्था के बारे में बता देते हैं।

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था

महाकाल मंदिर प्रशासन द्वारा नई व्यवस्था शुरू करने की जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक संध्या और जैन आरती दर्शन के लिए मंदिर की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.mp. gov.in पर बुकिंग की जा सकती है। संध्या आरती की बुकिंग का समय दोपहर 12 बजे से रहने वाला है। जिन लोगों को शयन आरती देखनी है वह शाम 4 बजे से बुकिंग करवा सकते हैं। संध्या आरती की बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं को शाम 6 बजे मंदिर पहुंचना होगा। वहीं शयन आरती वाले श्रद्धालुओं को रात 10 बजे मंदिर पहुंचना अनिवार्य है। ये बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews