OMG 2 के विरोध में थाने पहुंचे महाकाल के पुजारी, इन दृश्यों पर जताई आपत्ति

OMG 2

OMG 2: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2’ देशभर के सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। हफ्ते भर में इस फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। एक और दर्शक जहां इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं, वहीं उज्जैन में महाकाल मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय पुजारी महासंघ का फिल्म को लेकर विरोध लगातार जारी है।

सभी पुजारी कोर्ट का नोटिस देने के बाद अब फिल्म के एक्टर और निर्माता-निर्देशक पर फिर करने के लिए चमनगंज मंडी थाना पहुंच गए। यहां पर पहुंचे सभी लोगों ने फिल्म से जुड़े हुए लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

OMG 2 का विरोध

अक्षय कुमार की फिल्म के विरोध में कई पुजारी चिमनगंज मंडी थाना पहुंचे। जहां उन्होंने फिल्म के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक अमित राय, एक्टर अक्षय कुमार और भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया।

पुजारी ने बताया कि उन्होंने अपने वकील के माध्यम से इस बारे में सूचना दी थी कि भगवान शिव को लेकर जो आपत्तिजनक चित्रांकन किया गया है, उसे तुरंत ही हटा लिया जाए तथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए। लेकिन सूचना मिलने के बाद भी विवादित दृश्य नहीं हटाए गए हैं और नहीं माफी मांगी गई है। यही वजह है कि एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायती आवेदन दिया है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

इन सीन पर आपत्ति

शिकायती आवेदन में पुजारियों ने इस बात का उल्लेख किया है कि फिल्म में भगवान शिव की उत्पत्ति के बारे में दिखाया गया है वह बिल्कुल गलत है, भोलेनाथ स्वयंभू हैं। इसी के साथ सिर्फ भोलेनाथ ही विष का पान कर सकते हैं, इसके अलावा ये शक्ति किसी में भी नहीं है। वहीं भस्म सिर्फ भगवान शिव को रमाई जाती है ना कि उनके गण को, पुजारियों ने यह भी कहा है कि फिल्म में सिर्फ लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भगवान शिव के गण का नाम पात्र को दे दिया गया है।

मंदिर में होने वाली भस्मारती सिर्फ पुजारियों द्वारा ही संपन्न करवाई जाती है लेकिन फिल्म में किरदार को आरती करते हुए दिखाया गया है और आरती के समय जिन नियमों का पालन किया जाता है, उनका भी फिल्म के दृश्यों में ध्यान नहीं रखा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews