Mahakal Security: नई कंपनी के हाथ मंदिर की सुरक्षा, 400 कर्मचारियों के साथ जल्द संभालेगी काम

Mahakal Mandir

Mahakal Security News: विश्व महाकालेश्वर मंदिर में समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा किया जाता है आने वाले श्रद्धालुओं और मंदिर की सुरक्षा को मेंटेन किया जा सके। इसी कड़ी में अब 15 जून से नई कंपनी को व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी जाने वाली है।

सबसे खास बात यह है कि जिस कंपनी को यह ठेका दिया गया वह मुंबई मेट्रो समेत कई बड़े सितारों के घर की सिक्योरिटी को संभालने का काम करती है।  जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान का बंगला मन्नत भी शामिल है।

क्रिस्टल के हाथ Mahakal Security

कई दिनों से सुरक्षा संबंधी ठेका दिए जाने के लिए कंपनियों के बीच खींचतान चल रही थी। इसके बाद क्रिस्टल इंटीग्रेटेड प्राइवेट लिमिटेड को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है जो 15 जून से अपने 400 कर्मचारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी।

इस मामले में मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जून से नई कंपनी सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली है  जिसके 500 कर्मचारियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट हुआ है। यह कंपनी महाकाल मंदिर समेत महाकाल लोक, बड़ा गणेश, हरसिद्धि मंदिर, भारत माता मंदिर, त्रिवेणी पार्किंग समेत मंदिर के अंतर्गत आने वाले सभी इलाकों की सुरक्षा देखेगी।

ऐसे हुए चुनाव

मंदिर की सुरक्षा के ठेके के लिए नौ कंपनियों ने निविदा डाली थी।  जिनमें से तकनीकी बिड के आधार पर 7 कंपनियों को 100 में से 100 नंबर मिले थे जबकि दो कंपनियों के 90 और 95 नंबर थे।

निविदा निकालते समय ये शर्त रखी गई थी कि अगर कंपनियों को बराबर नंबर मिलते हैं तो पिछले सालों में जिस कंपनी का टर्नओवर सबसे ज्यादा होगा उसे सुरक्षा का ठेका दिया जाएगा। इसी आधार पर जब कंपनी के टर्नओवर के बारे में जानकारी जुटाई गई तो क्रिस्टल इंटीग्रेटेड प्राइवेट लिमिटेड का टर्नओवर कंपनियों के मुकाबले सबसे ज्यादा निकला जो 475 करोड़ रुपए था। यही वजह थी कि कंपनी को सिक्योरिटी का जिम्मा सौंपा गया।

क्रिस्टल के काम

महाकाल मंदिर में पहली बार सुरक्षा व्यवस्था संभालने आ रही इस कंपनी के पास शाहरुख खान के बंगले मन्नत की सुरक्षा व्यवस्था के साथ तुलजा भवानी मंदिर, तमिलनाडु सरकारी अस्पताल, बीएमसी, डी मार्ट, HDFC और HSBC बैंक, मुंबई एयरपोर्ट और फिनिक्स मॉल जैसी जगहों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी है। कंपनी जल्द ही 500 कर्मचारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मैदान में उतर जाएगी। इसके लिए सुरक्षा कर्मचारियों की नए सिरे से भर्ती भी की जाएगी और पहले से मौजूद कर्मचारी इधर-उधर भी होंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews