Mahakal Temple: 4 करोड़ की लागत से चांदी सा चमकेगा नंदी हॉल, लगाया जाएगा सफेद मार्बल

Mahakal Temple Expansion

Mahakal Temple Ujjain: सुप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों लगातार विस्तारीकरण का काम चल रहा है और नए-नए निर्माण किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब नंदी मंडपम को एक बार फिर से रिनोवेट करने की योजना तैयार की गई है। उज्जैन विकास प्राधिकरण की ओर से इस पूरे हॉल को सफेद मार्बल और चांदी से सजाया जाने वाला है। इस काम में लगभग 4 करोड़ की लागत आएगी और पहले चरण में सिविल वर्क करने के बाद चांदी का काम किया जाएगा।

सजेगा Mahakal Temple का नंदी हॉल

प्रशासक संदीप कुमार सोनी के मुताबिक नंदी मंडपम की फ्लोर और दीवारों पर मार्बल लगाय हुआ है जो काफी पुराना हो चुका है। इसकी चमक फीकी पड़ चुकी है और इसे पुराने स्वरूप में लौटाने के लिए चार करोड़ की योजना तैयार की गई है।

योजना के तहत फ्लोरिंग और दीवारों पर नया मार्बल लगाया जाएगा। इसी के साथ इलेक्ट्रिक वर्क करते हुए कूलिंग सिस्टम भी तैयार किया जाएगा। रेनोवेशन के इस काम में गर्भ गृह के गलियारे को भी सजाया जाने वाला है और नगाड़ा गेट की रैंप भी ठीक की जाएगी। मंदिर के इन सभी हिस्सों को दिव्य और नए आकार में सजाया जाने वाला है।

पंडे पुजारियों से ली जाएगी सहमति

मंदिर समिति के मुताबिक नंदी हॉल में चांदी का उपयोग भी किया जाने वाला है और इसके लिए उपयोग में आई जाने वाली राशि फिलहाल टेंडर में शामिल नहीं की गई है। इसके लिए मंदिर के पास कई सारे दानदाता हैं और चांदी का उपयोग स्तंभों के बीच किया जाने वाला है।

सामने की दीवार पर मांगलिक चिन्ह और शिव से जुड़े प्रसंगों का चित्रण किया जाएगा और सारा काम पंडे पुजारियों की सहमति से तय होगा। इसके लिए बकायदा एक समिति बनाई जाने वाली है ड्राइंग डिजाइन कर सभी के सामने पेश की जाएगी और फिर इस काम को रूप दिया जाएगा।

चांदी के सिंहासन पर बैठेंगे नंदी जी

नंदी मंडपम में जिस जगह पर भगवान नंदी विराजित है उसे चांदी के सिंहासन के रूप में बदल दिया जाएगा। मैं यहां पर मार्बल लगाने की योजना बनाई गई थी लेकिन लोगों का सुझाव है कि इससे आसपास का स्थान कम हो जाएगा और चांदी के आवरण के चलते बेहतरीन भव्यता नजर आएगी और जगह भी ठीक से बनी रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews