उज्जैन कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, एक्सिस बैंक को किया सील, यह है मामला

उज्जैन कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, एक्सिस बैंक को किया सील, यह है मामला

उज्जैन, योगेश कुल्मी| प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बैंक द्वारा स्ट्रीट वेंडरों के सैंकड़ों आवेदनों को पेंडिंग रखने पर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह (Ujjain Collector Ashish Singh) ने बड़ी कार्रवाई की है| बैंकर्स की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक्सिस बैंक (Axis Bank) को सील करने का आदेश जारी कर दिया| जिसके बाद प्रशासन ने बैंक को सील कर दिया है|

दरअसल, शुक्रवार को कलेक्टर आशीष सिंह बैंकर्स की समीक्षा बैठक ले रहे थे| इस दौरान उन्होंने जब प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जानकारी ली तो पता चला कि देवास रोड स्थित एक्सिस बैंक मुख्य शाखा ने 114 आवेदकों में से महज 2 लोगों को 10 -10 हजार का लोन दिया| बैंक के इस रवैये से कलेक्टर बेहद नाराज हुए और उन्होंने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए बैंक को तत्काल सील करने के आदेश जारी किया| आदेश मिलते ही फिलहाल बैंक को सील कर दिया गया है|

कोरोना काल में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सवनिधि योजना के तहत आत्मनिर्भर अभियान में करीब 21लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी,इस योजना में पटरी -गुमटी जैसे दुकानदारों को 10000 तक का बिना ब्याज के लोन दिया जाता है,जो मासिक किस्तों में चुकाना होता है |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews