Fire In Ujjain: शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके में लगी आग, दमकल ने 1 घंटे में किया काबू

Fire In Ujjain

Fire In Ujjain Godown: उज्जैन के सबसे व्यस्ततम इलाके दौलतगंज से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के व्यापारिक क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब आग की लपटे निकलती हुई देखी, तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी और दमकल ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि गोदाम में किसी तरह का सामान या कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि यहां पर लकड़ी और कचरा रखा हुआ था जिस वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

दौलतगंज से लगाकर फव्वारा चौक पूरी तरह से व्यापारिक क्षेत्र है और यहां पर किराना दुकानों सहित व्यापारियों की बड़ी-बड़ी दुकान और गोदाम मौजूद है। सुबह 8:30 बजे के करीब खाली गोदाम से आग की लपटे और धुआं निकलता देख रहवासी घबरा गए और आग बुझाने का प्रयास किया। जब स्थिति पर नियंत्रण नहीं हो सका तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और दमकल को आग बुझाने में 1 घंटे का समय लगा।

रहवासियों के मुताबिक ये गोदाम खाली पड़ा हुआ है जिसमें लकड़ी और कचरा इकट्ठा कर रखा है। जब आग लगी तो कचरा और लकड़ी की वजह से यह तेजी से फैल गई। गोडाउन की चद्दर हटाकर आग को बुझाया गया, किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews