सिंहस्थ से पहले उज्जैन-इंदौर के बीच दौड़ेगी मेट्रो, सीएम शिवराज ने की घोषणा

सिंहस्थ से पहले उज्जैन-इंदौर के बीच दौड़ेगी मेट्रो, सीएम शिवराज ने की घोषणा

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन (Ujjain) को बड़ी सौगात दी है। हाल ही में उन्होंने घोषणा की है कि उज्जैन से इंदौर तक मेट्रो (Metro) चलाई जाएगी। सिंहस्थ 2028 से पहले ये काम पूरा कर लिया जाएगा। मेट्रो के चलने से उज्जैन इंदौर के बीच की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। इससे कम समय में लोग उज्जैन से इंदौर की दूरी तय कर पाएंगे।

उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि एक कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने लंबे समय से की जा रही मांग को मान लिया है। जिसके बाद अब इंदौर उज्जैन रोड पर मेट्रो दौड़ेगी।

Must Read- दुमका में नाबालिक के साथ हुई हैवानियत, पेड़ से लटका मिला शव

इस काम के लिए पहले सर्वे किया जाएगा जिसके बाद 2028 में लगने वाले कुंभ से पहले उज्जैन इंदौर के बीच मेट्रो चलाई जाने लगेगी। इस घोषणा के लिए सांसद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया है। उन्होंने कहा कि मेट्रो की वजह से आने जाने वाले लोगों को बहुत सुविधा हो जाएगी। इससे उज्जैन को विकास की नई दिशा भी मिलेगी।

इसके पहले बाबा महाकाल की सवारी में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप वे बनाए जाने की घोषणा की थी। इसकी कार्ययोजना जल्द ही तैयार की जाएगी। इसके आलावा नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर में हवाई पट्टी के विस्तार और हवाई अड्डे को लेकर बात कर चुके हैं। उन्होंने सरकार को 275 एकड़ जमीन और 200 करोड़ रुपए की मांग करते हुए एक लेटर भी लिखा था। अब मेट्रो के रूप में शहर को एक और सौगात मिली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews