VIDEO : मंत्री मोहन यादव का अलग अंदाज, हाथों में तलवार लेकर दिखाई कलाबाजी

VIDEO : मंत्री मोहन यादव का अलग अंदाज, हाथों में तलवार लेकर दिखाई कलाबाजी

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। अंतिम दौर में पहुंचे मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh By-election) के प्रचार की सरगर्मियों के बीच शिवराज सरकार (Shivraj Sovernment) में कैबिनेट मंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) का शुक्रवार को उज्जैन (Ujjain) में एक अलग अंदाज देखने को मिला है। यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मंत्री ने दोनों हाथों में तलवार लेकर गजब की कलाबाजी दिखाई, जिसका एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है।

यह वीडियो उज्जैन जिले के मक्सी रोड पर स्थित चकोर पार्क का है, जहां प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव दोनों हाथो में तलवार लेकर कलाबाजी करते हुए नजर आ रहे है।वीडियो में  मंत्री यादव दोनों हाथो में तलवार (Sword) लेकर तलवारबाजी करते हुए दिखाई दे रहे है ।

दरअसल यहाँ युवतियों को आत्मनिर्भर (Aatmanirbhar) बनाने के लिए 9 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का समापन था और इसी अवसर पर मंत्री यादव यहाँ मुख्य अतिथि के तोर पर मौजूद थ, यहाँ युवतियों को लट्ठ व तलवार बाजी करते देख खुद मंत्री यादव ने अपने हाथों में तलवार लेकर कलाबाजी दिखाई । बताया जा रहा है की मंत्री यादव लट्ठ व तलवार घुमाने में माहिर है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews