
Ujjain Crime News: उज्जैन में इन दिनों अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। चोरी, मारपीट, दुष्कर्म, धोखाधड़ी जैसे केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच अब बदमाशों द्वारा लूटपाट करने की वारदातों में भी तेजी आ रही है। ऐसा ही मामला माधव क्लब रोड पर स्कूटी से जा रही एक महिला के साथ देखा गया। बाइक सवार दो बदमाश यहां पहुंचे और महिला से बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए।
माधव क्लब रोड पर महिला स्कूटी से सवार होकर जा रही थी। माधव क्लब से कुछ ही दूर निकलने पर चलती गाड़ी पर दो बदमाशों ने बैग झपटा और माधवनगर चौराहा से गायब हो गए। लूट की घटना के तुरंत बाद महिला ने शोर मचाते हुए लोगों की मदद से बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह तेज गति से बाइक दौड़ाते हुए निकल गए।
घटना के बाद महिला ने मामले की सूचना नीलगंगा थाना पुलिस को दी। महिला ने बताया कि उसके बैग में मोबाइल के साथ 1500 रुपए और कुछ कागजात रखे थे जो बदमाश लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज करते हुए सीसीटीवी कैमरा खंगालना शुरू कर दिए हैं।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

