पत्नी संग महाकाल के दर पहुंचे एक्टर मोहित रैना, भस्मारती में हुए शामिल, देहरी से अर्पित किया जल

उरी एक्टर मोहित रैना अपनी पत्नी अदिति के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। भस्मारती में शामिल होने के बाद दोनों ने देहरी से जल अर्पित कर पूजन किया।
Mohit Raina

टेलीविजन से लेकर बड़े पर्दे तक दर्शकों का अपनी बेहतरीन एक्टिंग मनोरंजन करने वाले एक्टर मोहित रैना शनिवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए पहुंचे। एक्टर के साथ उनकी पत्नी अदिति भी मौजूद थी।

बता दें कि मोहित भस्मारती में शामिल होने के लिए महाकाल पहुंचे थे। अपने टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले मोहित मंदिर पहुंचकर जब बाबा महाकाल के सामने पहुंचे तो पूरी तरह से भोले की भक्ति में लीन नजर आए।

किया महाकाल का जाप

उरी एक्टर अपनी पत्नी के साथ शनिवार की सुबह तकरीबन 4 बजे मंदिर पहुंच गए थे। दोनों ने लगभग 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के भस्म आरती का आनंद लिया। इस दौरान वो पूरी तरह से भक्ति में डूबे थे। ये दोनों हाथ जोड़कर भोलेनाथ को नमन करते और महाकाल का जाप करते हुए दिखाई दिए।

आरती के बाद जलाभिषेक और पूजन

भस्मारती पूरी होने के बाद एक्टर ने अपनी पत्नी के साथ गर्भगृह की देहरी से पुजारियों के माध्यम से बाबा महाकाल को जल अर्पित किया। दोनों यही से पूजन अर्चन करते और महाकाल को नमन करते नजर आए।

किया गया सम्मान

पत्नी सहित दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे एक्टर का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से पंडित आशीष पुजारी द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान एक्टर को काफी खुश देखा गया। उन्होंने कहा कि ‘बाबा के दर्शन का ये अनुभव बहुत अद्भुत था। बहुत अच्छे से दर्शन हुए। मेरे पास शब्द नहीं है, बाबा महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे।’

एक्टर का वर्क फ्रंट

मोहित रैना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा पहचान अपने टीवी शो देवों के देव महादेव में निभाए गए भगवान शिव के किरदार से मिली है। बड़े पर्दे पर उन्होंने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में मेजर करण कश्यप की भूमिका निभाकर डेब्यू किया था। एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें zee 5 की प्रसिद्ध क्राइम ड्रामा सीरीज रंगबाज के चौथे सीजन में देखा जाने वाला है। इसके पहले वो कनखजूरा, मुंबई डायरीज और द फ्रीलांसर जैसी सीरीज में नजर आ चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews