MP College: मेरिट वाले छात्रों का पूरा खर्चा उठाएगी ये युनिवर्सिटी, इन्हें मिलेंगे 2 लाख

उच्च शिक्षा मंत्री

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों (MP College Student) के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव (Higher Education Minister Dr. Mohan Yadav) ने ऐलान किया है कि हर जिले के मैरिट वाले एक बच्चे का सम्पूर्ण खर्च वीआईटी युनिवर्सिटी उठायेगी।इतना ही नहीं एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के मेरिट में आने वाले छात्रों को 2 लाख तक का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP School: निजी स्कूल की मान्यता हो सकती है समाप्त, DEO ने जारी किए ये निर्देश

रविवार 31 अक्टूबर को उज्जैन के अभिरंग नाट्यगृह कालिदास अकादमी में उभरता राठौर समाज मिशन द्वारा वर्चुअल राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि समाज के उभरते बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिये इस प्रकार के आयोजन से समाज को लाभ होता है। प्रत्येक जिले के एक बच्चे का सम्पूर्ण खर्च सीहोर जिले के आष्टा में स्थित वीआईटी युनिवर्सिटी (VIT University) उठायेगी।

यह भी पढ़े.. MP News: लापरवाही पर 7 निलंबित, 5 कर्मचारियों को नोटिस, 2 बर्खास्त, अधिकारियों पर जुर्माना

उच्च शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर राठौर समाज के पांचवे आयोजन में 10वी व 12वी में प्रदेश की मेरिट में आये छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और प्रतीकात्मक रूप से हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी के 10 छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि  “प्रथम आओ, 1 लाख रुपये का पुरस्कार पाओ”” के अनुसार कक्षा 10 वी -12 वी में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले मप्र के 131 बच्चो को लगभग 2 लाख रुपए के नगद पुरस्कार व डिजिटल प्रमाणपत्र का वितरण किया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews