एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार होगा नागदा रेलवे स्टेशन, लगेगा 100 वोल्टेज का सोलर प्लांट

Nagda railway station

Nagda Railway Station: सरकार द्वारा चलाई गईअमृत योजना के तहत नागदा रेलवे स्टेशन को बी श्रेणी में जगह दी गई है। इसके बाद अब लगभग 25 करोड रुपए की लागत से एयरपोर्ट की तर्ज पर इस स्टेशन का विकास किया जाने वाला है, जिसके लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है। जल्द से जल्द काम पूरा करने के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को तमाम तरह की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। यहां पर 100 वोल्टेज का सोलर प्लांट भी लगेगा इसके लिए टेंडर जारी हो चुका है और सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्लांट स्थापित किया जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही बिजली उत्पादन भी बढ़ेगा और साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

चल रहा सौंदर्यीकरण

प्रकाशनगर के पास रेलवे की खाली भूमि पड़ी हुई है, जिसे हाल ही में नगर निगम को सौंप दिया गया है, जिसके बाद यहां सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। सूरत मुजफ्फरनगर एक्सप्रेस ट्रेन के नागदा स्टॉपेज का कार्यक्रम भी पूरा हो गया है और जब यहां पर ट्रेन को रोका गया तो सांसद और विधायक ने ड्राइवर का साफा और माला पहनकर स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

किया जाएगा विकास

बता दें कि रेलवे स्टेशन पर पिछले 2 सालों से ज्यादा समय से शौचालय बनकर तैयार पड़ा हुआ है। लेकिन अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है, जिसकी वजह से पूरे परिसर में बदबू फैल जाती है। इस समस्या से यात्रियों को निजात दिलाने के लिए जल्द ही इसे यात्रियों के लिए नि:शुल्क संचालित किया जाएगा। स्टेशन पर वाहन स्टैंड तो है, लेकिन इसे संभालने का ठेका नहीं दिया गया है। जिसके चलते कई बार वाहन चोरी और पेट्रोल चोरी की शिकायत आती है, जिनका जल्द समाधान करते हुए वाहन स्टैंड का ठेका दिया जाएगा। यहां पर छठा प्लेटफार्म बनाने की कवायद भी चल रही है, जिसे अमृत योजना में पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था, वेटिंग रूम, पेयजल, साफ सफाई जैसी चीजों पर भी अच्छी तरह से ध्यान दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews