Ujjain: लोकसभा सीट के लिए आज से 25 अप्रैल तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया, 29 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे नाम, 2 हजार से ज्यादा केंद्रों पर होगा मतदान

Ujjain

Ujjain: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जोर शोर से तैयारी का दौर चल रहा है। जगह-जगह नामांकन की प्रक्रिया देखने को मिल रही है। उज्जैन के आलोट संसदीय क्षेत्र में आज 11 बजे निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी अपना नामांकन जमा कर सकेंगे।

आलोट प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल में रिटर्निग अधिकारी के समक्ष इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना नामांकन जमा करना होगा। इस बार सहायक रिटर्निंग अधिकारी का पद अर्थ जैन को सौंपा गया है।

आज से नामांकन होंगे शुरू

आलोट संसदीय क्षेत्र में 13 मई को मतदान होगा जिसके लिए गुरुवार से नामांकन जमा होंगे। 25 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे और 26 अप्रैल को इनकी जांच होगी। जो लोग अपना नाम वापस लेना चाहते हैं उनके पास 29 अप्रैल तक का समय होगा। नामांकन की इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की दस्तावेजों की जांच, वीडियोग्राफी, डिजिटल और आवश्यक उपकरणों का संचालन ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान समेत सभी व्यवस्थाओं पर खास तौर से ध्यान दिया जाएगा। जब नामांकन जमा होगा तब आरओ के कक्ष में अधिकतम पांच व्यक्ति प्रवेश कर सकेंगे।

बनेंगे 2077 मतदान केंद्र

13 मई को उज्जैन संसदीय क्षेत्र में होने वाले इस मतदान के लिए 2077 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें खाचरोद, घटिया, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, महिदपुर, तराना, बड़नगर और आलोट शामिल है। इन मतदान केंद्रों की व्यवस्था संभालने के लिए 209 सेक्टर ऑफिसर ड्यूटी पर रहेंगे। 2077 में से 310 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में आते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews