अब उज्जैन मे मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज

अब उज्जैन मे मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज

उज्जैन।अर्पण कुमार।

जिले में एक मरीज़ की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज़ का इलाज वर्तमान में एम वाय अस्पताल में चल रहा है  और वह फिलहाल ठीक है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुसूया गवली ने बताया कि राबिया बी पति कुतुबुद्दीन निवासी  जानसापूरा उज्जैन  को विगत 22 मार्च को चैरिटेबल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था । उन्हें केवल 1 दिन ही सर्दी खांसी की बीमारी होना बताया गया । उसी दिन मरीज़ को माधव नगर अस्पताल शिफ्ट कर लिया गया तथा माधवनगर  अस्पताल में  ट्रीटमेंट देने के बाद  के  दौरान  कोरोना  के लक्षण पाए जाने पर मरीज को  एम  वाय  अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया । उल्लेखनीय है कि राबिया बी की आयु 65 वर्ष है तथा वे ना तो विदेश गई है, नहीं उनके किसी परिजनों की विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री है।

कलेक्टर ने घर मे रहने की अपील 
कलेक्टर शशांक मिश्र ने आमजन से अनुरोध किया है कि वह अपने घरों में रहें । कोरोना वायरस ने उज्जैन में दस्तक दे दी है इसलिए सतर्कता अत्यंत ही आवश्यक है । कलेक्टर ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को चिकित्सकों द्वारा होम क्वॉरेंटाइन के निर्देश दिए गए हैं तो वह इसका अनिवार्य रूप से पालन करें तथा घर में अलग कमरे में आइसोलेशन में रहे। उन्होंने कहा है कि सामान्य सर्दी खांसी के मरीज़ घबराए नही और अपने अपने घर में रहकर आइसोलेशन मेंटेन करें । लोग यदि बहुत जरूरी काम से बाहर निकलते हैं तो हैंड वॉश वह मास्क का उपयोग करें ।

कलेक्टर ने कोरोना वायरस से लड़ाई में सभी लोगों से सहयोग का आह्वान किया है तथा कहा है कि वे शासन प्रशासन एवं स्वास्थय विभाग द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का कड़ाई से पालन करें ।घबराए नहीं घर में रहकर ही सुरक्षित रहें ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews