Mobile Blast : उज्जैन में मोबाइल ब्लास्ट से बुजुर्ग की मौत, सिर से सीने तक चीथड़े उड़े

Mobile Blast : उज्जैन में मोबाइल ब्लास्ट से बुजुर्ग की मौत, सिर से सीने तक चीथड़े उड़े

सांकेतिक तस्वीर

Mobile Blast : उज्जैन में एक दिल दहलाने वाली घटना में मोबाइल ब्लास्ट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बड़नगर में रुनिजा रोड़ पर 60 वर्षीय दयाराम बारोड़ अपने खेत में टपरी बनाकर रहते थे। उनके मोबाइल में अचानक ब्लास्ट हुआ और बुजुर्ग की मौत हो गई । पुलिस ने किसान के घर से क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद किया है। उनके कमरे से कोई भी अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

आशंका जताई जा रही है कि वो अपने घर में फोन चार्जिंग पर लगाकर बात कर रहे थे। इसी दौरान ब्लास्ट हुआ और उनके सिर से लेकर सीने तक के चीथड़े उड़ गए। मौके पर पुलिस को ओप्पो कंपनी का एक फोन बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला जिसके टुकड़ों को जांच के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक दयाराम के पास उनके दोस्त दिनेश चावड़ा का फोन आया था। इन दोनों को साथ में इंदौर जाना था और दिनेश ने ही दयाराम का टिकट लिया था। लेकिन वो स्टेशन नहीं पहुंचे तो दिनेश ने उन्हें फोन लगाया। दयाराम ने कॉल रिसीव किया और उसके बाद फोन बंद हो गया।

इसके बाद से उनका फोन लगातार बंद ही आ रता था। उनके दोस्त दिनेश उनसे मिलने उनके घर जा पहुंचे। लेकिन वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अपने दोस्त को इस हाल में देखने के बाद उन्होने पुलिस को सूचित किया। टीआई मनीष मिश्रा और एसआई जितेंद्र पाटीदार मौके पर पहुंचे तो वो भी वहां की हालत देखकर सन्न रह गए। क्षत विक्षत शव के अलावा वहां ओप्पो मोबाइल के टुकड़े और जला हुआ बिजली पॉइंट मिला है। पहली नजर में ये मामला मोबाइल में विस्फोट का ही लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दयाराम की पत्नी की मृत्यु  हो चुकी है और इसके बाद से उनकी अपने बच्चों से खटपट रहती थी जिस कारण वो खेत पर बने कमरे में अकेले रहते थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews