Mahakal Sawari: सावन का पहला सोमवार आज, नगर भ्रमण पर निकलेंगे महाकाल, मनमहेश स्वरूप में देंगे दर्शन

उज्जैन में आज बाबा महाकाल की सावन की पहली सवारी निकलेगी। शाही ठाठ बाट के साथ राजाधिराज नगर भ्रमण पर रवाना होंगे।
बाबा महाकाल की सवारी होगी इस बार और ज्यादा भव्य

Mahakal Sawari: आज से सावन की शुरुआत हो चुकी है और सावन के पहले दिन सोमवार का शुभ संयोग भी पड़ रहा है। बाबा महाकाल के दरबार में सावन के महीने में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हर सोमवार को राजाधिराज महाकाल अपने भक्तों का हाल-चाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर भी निकलते हैं। परंपरा के मुताबिक आज एक बार फिर बाबा महाकाल अपनी चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। शाम 4 बजे शाही ठाठ बाट के साथ सवारी मंदिर से शुरू होगी।

परंपरा मुताबिक निकलेगी महाकाल सवारी

हर साल की परंपरा के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे सभा मंडपम में बाबा महाकाल की पूजन अर्चन की जाएगी। इसके बाद उन्हें पालकी में बैठ कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बलों के टुकड़ी राजाधिराज को सलामी देगी। इसके बाद परंपरागत मार्ग से होते हुए सवारी शिप्रा तट तक पहुंचेगी। जहां पूजन अर्चन के पश्चात विभिन्न मार्ग से होते हुए सवारी पुनः मंदिर पहुंचेगी।

इन मार्गों से निकलेगी सवारी

महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहा, गुदरी, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए सवारी रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा जेल से बाबा का पूजन अभिषेक करने के पश्चात दानी गेट, ढाबा रोड, चट्टी चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए पालकी वापस मंदिर लौटेगी।

सुरक्षा में मुस्तैद प्रशासन

बाबा महाकाल की सवारी में लाखों की संख्या में भक्त शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए 2000 से ज्यादा पुलिस करने सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। पांच ड्रोन कैमरा से सवारी की निगरानी की जाएगी। व्यवस्था अच्छी तरह से संभाली जा सके उसके लिए सवारी से पहले मॉक ड्रिल भी की गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews