उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, टला बड़ा हादसा

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, टला बड़ा हादसा

Ujjain News: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक ट्रेन के कोच में भीषण आग लग गई। धुआं निकलता देख रेलवे के अधिकारी यहां पहुंचे लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। तुरंत ही फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया। गनीमत ये रही की हादसे के समय कोच पूरी तरह से खाली था और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर ये खाली ट्रेन खड़ी हुई थी जिसे सुबह इंदौर के लिए रवाना किया जाने वाला था। अब तक आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद ही इस बारे में पता किया जा सकेगा।

यात्री की सजगता से टला बड़ा हादसा

रात को मक्सी से उज्जैन लौटे यात्री अजीम परवेज की सजगता के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। वो लौटने के बाद अपनी बाइक लेने के लिए भारतीय ज्ञानपीठ की तरफ जा रहे थे। तभी उन्होंने उज्जैन इंदौर पैसेंजर ट्रेन के कोच में आग लगी देखी। उन्होंने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को फोन लगाया और आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे। दमकल ने तीसरे नंबर की बोगी में लगी आग पर काबू किया जिससे आग आगे नहीं फेल सकी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews